फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला भी कर रही थी गांजे की बिक्री, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा और आजमगढ़ के ध्यानार्थ
विज्ञापन


महिला भी कर रही थी गांजे की बिक्री, तीन गिरफ्तार

आरोपियों के कब्जे से 5.4 किलो गांजा बरामद

अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क थाना पुलिस लगातार नशे का गोरखधंधा करने वाले आरोपियों पर शिकंजा कस रही है। पुलिस ने बृहस्पतिवार और शुक्रवार को तीन छात्रों को गांजा बिक्री में गिरफ्तार किया था। उनसे पूछताछ के बाद पुलिस ने एक महिला समेत तीन आरोपियों को 5.4 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी छात्रों को मोटे मुनाफे का लालच देकर गांजे की बिक्री करते थे।
नॉलेज पार्क थाना प्रभारी अरविंद पाठक ने बताया कि पुलिस लगातार क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों को नशे से दूर करने का प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने एक एमिटी के सुरक्षाकर्मी और तीन छात्रों को गांजा बिक्री के मामले में गिरफ्तार किया था। तीनों छात्रों ने पूछताछ में कुछ आरोपियों के नाम बताए थे। उनका कहना था कि यही लोग उन्हें गांजा लाकर देते हैं और मुनाफे में छात्रों को बिक्री करने के लिए उकसाते हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने नॉलेज पार्क क्षेत्र के कॉलेज के आसपास छात्रों को गांजा देने के लिए पहुंचे मूलरूप से आगरा निवासी प्रवीण को 1.4 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया। प्रवीण तुगलपुर में रहकर गांजा बिक्री कर रहा था। वहीं, सूरजपुर में रहने वाली मूलरूप से बिहार निवासी लीलावती व आजमगढ़ निवासी रामसेवक को चार किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी एक दूसरे को बहन-भाई बता रहे हैं।
विज्ञापन


बड़े तस्करों पर है पुलिस की नजर
क्षेत्र में नशे का गोरखधंधा चेन सिस्टम से चल रहा है। अब पुलिस नीचे से लेकर ऊपर तक कार्रवाई करने का दावा कर रही है। पुलिस ने छात्रों को गांजा बिक्री करने वाले गार्ड और छात्रों के बाद अब तीन नशे के सौदागरों को गिरफ्तार किया है। अब पुलिस उन आरोपियों को तलाश रही है, जोकि बिहार, नेपाल आदि जगहों से नशे की बड़ी खेप लाकर नशे के सौदागरों को सौंपते हैं।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें