महिला से दुष्कर्म की कोशिश, मारपीट
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने तीन लोगों पर दुष्कर्म की कोशिश और विरोध करने पर हमले का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि पुलिस शिकायत के बावजूद मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है। इसके चलते महिला आयोग एवं आलाधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। महिला का आरोप है कि 23 नवंबर की शाम छह बजे वह बाजार जा रही थी, तभी रास्ते में गांव के कुछ लोग एक कार्यालय पर मौजूद थे। आरोपियों ने महिला को कार्यालय में बुलाने के लिए इशारा किया। मना करने पर जबरन अंदर खींचने लगे और दुष्कर्म की कोशिश व मारपीट की। ब्यूरो