फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कोतवाली प्रभारियों को भेजा पुलिस लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा-जारचा कोतवाली
विज्ञापन

प्रभारी लाइन हाजिर
ग्रेटर नोएडा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयपाल शर्मा ने सूरजपुर स्थित कार्यालय में पुलिस अधिकारियों की बैठक ली और वारदात पर तत्परता से कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने दो कोतवाली प्रभारियों रबूपुरा और जारचा को लाइन हाजिर कर उनके स्थान पर दो नए अधिकारियों की तैनाती की है।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि रबूपुरा कोतवाली प्रभारी के पद से पुलिस लाइन भेजे गए इंस्पेक्टर विनय प्रकाश को दिल की बीमारी है। उन्हें इलाज कराने के लिए छुट्टी दी गई है। दूसरी तरफ, जारचा कोतवाली प्रभारी के पद से केके राणा को पुलिस लाइन भेजा गया है। सूत्रों के अनुसार, एक मामले में लापरवाही बरतने पर यह कार्रवाई की गई है। एसएसपी के पीआरओ रहे प्रभात दीक्षित को जारचा कोतवाली प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, क्राइम ब्रांच में तैनात रहे इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह को रबूपुरा कोतवाली प्रभारी बनाया गया है। दोनों प्रभारियों ने बुधवार को कार्यभार संभाल लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें