जेल वैन में कैदी पर ब्लेड से हमला
- पुलिसकर्मियों ने मिर्च वाला स्प्रे कर हमलावर कैदियों को किया काबू
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ल । शाहदरा इलाके में मंगलवार कोर्ट में पेशी के बाद कुछ कैदियों ने एक अन्य कैदी पर ब्लेड से हमला कर दिया। शोर-शराबा के बाद हरकत में आए पुलिसकर्मियों ने मिर्च वाला स्प्रे कर कैदियों को काबू किया। घायल कैदी फैजान (22) को हैड गेवार अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। मामले की सूचना आनंद विहार थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया है।
पुराना मुस्तफाबाद निवासी फैजान न्यू उस्मानपुर में चोरी के एक मामले में मंडोली जेल के बैरक नंबर-11 में बंद है। मंगलवार को कोर्ट में इसकी पेशी थी। फैजान के साथ, शिवम, तौसिफ मलिक, सोनू व अन्यों को कोर्ट में पेश किया गया। वापसी के दौरान शिवम तौसिफ व सोनू ने सर्जिकल ब्लेड से फैजान पर हमला कर दिया। जेल में हुए झगड़े का बदला लेने और पुलिस द्वारा पैसे पकड़े जाने की बात कर आरोपियों ने उस पर हमला किया था। शोर शराबा सुनकर आनंद विहार इलाके में वैन को रोककर बाकी कैदियों को काबू किया गया।