फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
संशोधित खबर....
विज्ञापन

एनआरआई के शव पर
मिले चोट के निशान
- एनआरआई की संदिग्ध हालात में मौत का मामला
- मौत के कारणों को जानने के लिए विसरा रखवाया
- होटल ताज मानसिंह के लॉन में बृहस्पतिवार रात पड़ा मिला था शव
- पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। लुटियंस की दिल्ली में स्थित ताज मानसिंह होटल के लॉन में संदिग्ध हालात में मृत मिले एनआरआई मंगलम नरेंद्र ए (40) के शव का शनिवार को पोस्टमार्टम हो गया। उसके शव पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने मौत के कारणों को जानने के लिए विसरा रखवाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने शनिवार शाम सराय कालेखां में अंतिम संस्कार कर दिया।
नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लगेगा कि एनआरआई मंगलम नरेंद्र की मौत कैसे हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट तीन से चार दिन में मिलेगी। इसके अलावा पुलिस ने विसरा को भी सुरक्षित रखवा दिया है। हालांकि, एनआरआई के शव पर चोट के निशान पाए गए हैं। हो सकता है कि वह तीसरी मंजिल से गिरने से चोट लगी हो। पुलिस अधिकारियों के अनुसार एनआरआई की पत्नी व बहन शनिवार सुबह अमेरिका से आ गए थे, जबकि उनकी मां बंगलूरू में रहती है। मां भी दिल्ली आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि अमेरिका में सिक्योरिटी कंपनी चलाने वाले मंगलम नरेंद्र सात नवंबर को दो दिन के लिए दिल्ली आए थे। वह दो दिन के लिए ताज मानसिंह होटल में ठहरे थे। आठ नवंबर की रात उनका शव होटल के लॉन में पड़ा मिला। शव करीब 8 से 10 घंटे लॉन में पड़ा रहा और किसी को कुछ पता नहीं लगा। वह होटल की तीसरी मंजिल पर बने गार्डन में घूम रहे थे। नई दिल्ली जिले की तुगलक रोड थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। वह सिक्योरिटी कंपनी के काम से भारत आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें