फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध शाखा ने दो हथियार सप्लायर समेत छह को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेवात, रोहतक और सोनीपत के लिए भी
विज्ञापन


दो हथियार तस्करों समेत छह दबोचे
13 पिस्टल और कारतूस बरामद, चार आरोपी हरियाणा के चीता गैंग के बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने हरियाणा के चीता गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनसे पूछताछ के बाद दो हथियार तस्करों को पकड़कर 13 पिस्टल, कारतूस व चोरी की दो स्कूटी बरामद की गई हैं।
अपराध शाखा डीसीपी भीष्म सिंह के अनुसार, एएसआई प्रदीप हूडा व सतेंद्र ने एक सूचना के बाद सेक्टर-तीन द्वारका में 25 अक्तूबर को जाल बिछाया। इंस्पेक्टर रिछपाल सिंह की टीम ने घेराबंदी कर चार बदमाशों को पकड़कर चार तमंचे और दस कारतूस बरामद किए। बदमाशों से बरामद दो स्कूटी चोरी की थीं। बदमाशों की पहचान रोहतक, हरियाणा निवासी कमल उर्फ दीपक उर्फ थाना (25), कालू उर्फ सचिन उर्फ भालू (22), सोनीपत, हरियाणा निवासी तरुण उर्फ अश्वनी उर्फ भोला उर्फ मारुति (22) और दिल्ली निवासी करण गोगिया (22) के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसे पूछताछ के बाद इन्हें हथियार देने वाले मेवात निवासी शाहिद को गिरफ्तार कर चार पिस्टल बरामद कीं। शाहिद ने बताया कि वह इरफान से हथियार लेता है। इसके बाद नांगला उठावड, मथुरा यूपी निवासी इरफान को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके कब्जे से चार पिस्टल व कारतूस बरामद किए गए। पकड़े गए चीता गिरोह के बदमाशों के खिलाफ दिल्ली व हरियाणा में कारजैकिंग, हत्या, हत्या के प्रयास, टोल बूथ पर रॉबरी व शूटआउट आदि के सात आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें