फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट : हरियाणा एटा व मैनपुरी के लिए उपयोगी।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने 25 हजार के इनामी को दबोचा

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा नेे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जिला एटा उत्तरप्रदेश निवासी रंजीत कुमार उर्फ रंजीत यादव (30) के रूप में हुई है। आरोपी ने साथियों के साथ मायापुरी की एक कंपनी में लूट की कोशिश की थी। उस समय कंपनी की तिजोरी में एक करोड़ रुपये थे। इस मामले में आरोपी सात वर्षों से फरार चल रहा था। इस वारदात के अन्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अजीत कुमार सिंगला के अनुसार सात-आठ बदमाशों ने मायापुरी में राइटर्स सेफ गार्ड प्राइवेट लि. के गार्डों को बंधक बनाकर तिजोरी लूटने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुनील कुमार, एसआई अरविंद व राकेश की टीम को 18 अक्तूबर को सूचना मिली थी कि इनामी रंजीत कासगंज, यूपी में छिपा है। दिल्ली पुलिस की पुलिस टीम कासगंज, यूपी पहुंची। टीम ने मोबाइल सर्विलांस के जरिए आरोपी को गंज डूंडवारा रेलवे स्टेशन से पकड़ लिया। वह ट्रेन से गुजरात जाने की फिराक में था। आरोपी ढूंढगंज गांव, एटा यूपी का रहने वाला है। वह किशोरावस्था से ही सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने लग गया था। वर्ष 2005 में आरोपी गांधी नगर, गुजरात में साथी गार्ड की हत्या के आरोप में गिरफ्तार हुआ था। वर्ष 2006 में बरी हो गया। इसके बाद गुरुग्राम, हरियाणा पहुंचा, जहां साथियों संग लूटपाट साजिश रची थी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें