फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर लोन दिलाने एवज में 20 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल, हरियाणा के लिए भी उपयोगी
विज्ञापन


बीमा पॉलिसी पर लोन के
बहाने 20 लाख की ठगी
- खाते में मंगाए रुपये, जनकपुरी थाने कैथल के युवक की शिकायत पर रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी इलाके में कैथल, हरियाणा निवासी जगदीप चहल से 20 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोपियों ने उसकी बीमा पॉलिसी पर 50 लाख रुपये का लोन दिलाने का झांसा दिया था। धीरे-धीरे जयदीप से 20 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए तो उसे ठगी का अहसास हुआ। उसने दिल्ली के जनकपुरी थाने में सूचना दी। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, 113/23 नेहरू गार्डन कॉलोनी, करनाल रोड, कैथल हरियाणा में रहने वाले जगदीप चहल के मोबाइल पर दिसंबर 2015 में एक कॉल आई। कॉलर ने बीमा पॉलिसी कराने के बाद उसे मोटा लोन दिलाने का लालच दिया। जगदीप ने दिल्ली पहुंचकर जनकपुरी डिस्ट्रिक्ट सेंटर में एक निजी कंपनी की पॉलिसी ले ली। एक साल में 36 हजार रुपये प्रीमियम देने की बात हुई। जगदीप ने आरोपियों से लोन दिलाने की बात कही तो उन्होंने कहा कि उसे एक पॉलिसी और करानी होगी। जगदीप ने इतने ही प्रीमियम की अपने भाई की एक पॉलिसी और ले ली। इसके बाद भी उसे लोन नहीं दिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयदीप बार-बार लोन दिलाने के लिए कहता तो आरोपी अपने कथित सीनियरों से उसकी बात कराता। यहां तक कि आरोपियों ने पिछले करीब तीन साल में पीड़ित से किसी न किसी बहाने करीब 20 लाख रुपये ऑनलाइन हड़प लिये। पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ तो उसने सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें