गौतमबुद्ध नगर के ध्यानार्थ
बाबा बनकर लूटने वाला बदमाश गिरफ्तार
नई दिल्ली। जहांगीरपुरी थाना पुलिस ने बाबा बनकर लूटपाट करने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। बदमाश की पहचान दादरी, गौतमबुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) निवासी मिथुन नाथ के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि अजय कुमार सोनिया विहार में रहता है। वह ऑटो चलाता है। कुछ दिन पहले अजय आजादपुर मंडी से घर जा रहा था। मुकुंदपुर टी प्वाइंट के पास एक बाबा ने उससे लिफ्ट मांगी। अजय ने उसे बिठा लिया। बुराड़ी फ्लाईओवर पर बाबा से ऑटो रोकने के लिए कहा। इसी बीच अजय ने देखा कि उसका मोबाइल गायब है। उसने बाबा को रोका और फोन देेने के लिए कहा। जब वह बाबा के झोले की तलाशी लेने लगा, तो इसी दौरान एक कार आकर रुकी, जिसमें से तीन बदमाश उतरे और अजय को पकड़ लिया। एक बदमाश ने उसके गले पर चाकू लगा दिया। बाबा ने अजय से चार हजार रुपये छीन लिए और सहयोगियों के साथ फरार हो गया। ब्यूरो