फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वारदात के दूसरे दिन भी आरोपी का सुराग नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
कैब चालक की हत्या के
विज्ञापन

आरोपी का सुराग नहीं
- केएमपुर रोडरेज : 50 जगह की सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कोटला मुबाकरपुर (केएमपुर) में रोडरेज में ओला कैब चालक उमेश (40) की गोली मारकर हत्या करने वाले का वारदात के दूसरे दिन भी सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने करीब 50 जगह की सीसीटीवी फुटेज खंगाल ली है। सभी जगहों पर सीसीटीवी में कार कैद तो हुई है, मगर उसकी गति काफी तेज थी। इस कारण कार का रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

दक्षिण जिला डीसीपी विजय कुमार ने बताया कि पुलिस टीमें और जगहों की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं, ताकि कार का रजिस्ट्रेशन नंबर स्पष्ट हो सके। साइड मिरर टकराने और उसके बाद साइड देने को लेकर हुई बहस में कार सवार एक शख्स ने ओला कैब चालक उमेश को गोली मार दी थी। उमेश शनिवार रात को गुरुद्वारा रोड, कोटला मुबारकरपुर पर कैब को साइड में लगाकर साथी के साथ शराब पी रहा था। उसी समय वहां से गुजरी होंडा सिटी जैसी दिख रही कार का साइड मिरर उसकी कार से टकरा गया था। इसके बाद कार में सवार व्यक्ति ने उमेश से कैब हटाने को कहा, ताकि उसकी कार निकल जाए। इसी बात पर बहस के बीच कार से एक युवक निकला और उमेश की छाती में गोली मार दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें