पहली खबर साहिबाबाद और दूसरी खबर कासगंज व अलीगढ़ के ध्यानार्थ
----------------------------------------------------------
मुठभेड़ के बाद फरार बदमाश पकड़ा गया
दादरी। पुलिस मुठभेड़ में फरार आरोपी को पुलिस ने सोमवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान शालीमार गार्डन, साहिबाबाद निवासी पप्पू के रूप में हुई है। आरोपी को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि रविवार रात करीब 9 बजे घोड़ी बछेड़ा के बिरयानी पुल के पास बाइक सवार दो बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई थी। पुलिस ने गोली मारकर न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, दिल्ली निवासी अनिल उर्फ अन्नू को पकड़ा लिया था जबकि पप्पू भाग निकला था। ब्यूरो
---
चोरी करने के आरोप में दो गिरफ्तार
दादरी। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव गिरधरपुर के पास कॉलोनी में चोरी करने के आरोप में कासगंज निवासी रामजीत और कजेरपुर, अलीगढ़ निवासी कुलदीप को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से चुराया सामान बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों ने कॉलोनी के मकान से टीवी, कपड़ा और कीमती सामान चुराया था। गश्त के दौरान रविवार रात आरोपियों को दबोच लिया गया। ब्यूरो