फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन-भाई से लूटपा

विज्ञापन
विज्ञापन
कार चलाना सीख रहे भाई-बहन से
विज्ञापन

बदमाशों ने 10 हजार व दो फोन लूटे
- पर्थला गोल चक्कर से आगे एफएनजी पर सेक्टर-49 क्षेत्र में हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। खाली सड़क पर एक महिला को कार सीखना भारी पड़ गया। बाइक सवार बदमाशों ने सेक्टर-122 के पास एफएनजी रोड पर महिला को घेर लिया। महिला का भाई बदमाशों से भिड़ गया लेकिन जान से मारने के लिए तमंचा ताना तो वह भी डर गया। बदमाश बहन-भाई से करीब 10 हजार रुपये, दो मोबाइल और पर्स आदि लूटकर ले गए। पीड़िता ने कोतवाली सेक्टर-49 में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, अंजली परिवार के साथ सेक्टर-122 में रहती हैं। वह रविवार देर रात सड़क खाली होने के बाद अपने भाई अजीत के साथ कार चलाना सीख रही थी। जब वह एफएनजी रोड पर कार चला रही थीं तो अजीत लघुशंका करने के लिए कार से उतर गया। जबकि अंजली कार लेकर पर्थला की ओर से गई तो कुछ दूरी पर बाइक सवार बदमाशों ने महिला को घेर लिया और तमंचे के बल पर महिला का पर्स लूट लिया। इसी दौरान महिला का भाई दूर से यह देख रहा था। वह भागकर मौके पर पहुंचा और बदमाशों से भिड़ गया। बदमाशों ने एक तमंचा महिला और दूसरा उसके भाई की कनपटी पर सटा दिया। बदमाशों ने धमकी देते हुए अजीत से भी पर्स और मोबाइल लूट लिया। इसके बाद गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। दोनों के पर्स में करीब 10 हजार रुपये थे। पीड़ित ने सेक्टर-49 कोतवाली में शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें