फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को अगवा करने वाले आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी मुक्त, अगवा करने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

- पड़ोसी की बेटी को 13 दिन पहले कर लिया था अगवा
अमर उजाला ब्यूरो
दादरी। पुलिस ने 13 दिन पहले किशोरी को अगवा करने के मामले में सुनील नामक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से किशोरी को बरामद कर लिया है। किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि दादरी के एक कॉलोनी में किराये का कमरा लेकर एक व्यक्ति सपरिवार रहता था। वह ग्रेटर नोएडा की निजी कंपनी में नौकरी करता है। वहीं इसके बराबर के कमरे में सुनील कुमार नामक युवक रहता है। दोनों एक ही कंपनी में नौकरी करते हैं। दोनों के कमरे एक दूसरे के आमने-सामने है। सुनील की शादी तो हो रही है लेकिन बच्चे नहीं है।
विज्ञापन

आरोपी ने पड़ोस की 15 साल की लड़की को अगवा करने की योजना पहले से ही तैयार की थी। इसके लिए 8 दिन पहले अपनी पत्नी को उसके मायके छोड़ आया। 28 जुलाई को किशोरी के पिता की नाइट ड्यूटी थी। सवेरे के समय किशोरी को उसके घर से अगवा करके ले गया। पीड़ित ने आरोपी को नामजद करते हुए दादरी कोतवाली में रिपोर्ट कर दी।
विज्ञापन

दादरी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसेन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह आरोपी सुनील कुमार को गिरफ्तार कर अगवा की गई किशोरी को इसके कब्जे से बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें