लापता की तलाश के लिए
सोशल साइट की मदद
ग्रेटर नोएडा। एक माह से लापता युवक की तलाश के लिए परिजन ने सोशल मीडिया का सहारा लिया है। सोशल साइट पर युवक के गुम होने से उसकी मां व परिजन का दर्द बयां करते हुए पोस्ट डाल रहे हैं। पोस्ट में लिखा कि दरवाजे पर आहट होते ही उसकी मां के मुंह से निकलता है कि उसका बेटा आ गया। इससे पहले वह सूरजपुर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज करा चुके हैं।
सूरजपुर की राशिद कॉलोनी में तफर्रुख का परिवार रहता है। 30 जून को उनका बेटा रोशन अली (22) अचानक घर से लापता हो गया। परिजनों ने उसे आसपास और रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। परिजनों ने सूरजपुर कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली लेकिन अब तक रोशन अली का सुराग नहीं लगा है। इसके चलते परिजन सोशल साइट पर मां का हवाला देते हुए उससे लौट आने की अपील कर रहे हैं। ब्यूरो