फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की खातिर पत्नी को छोड़ा, फिर रचाई दूसरी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज की खातिर पत्नी को छोड़ा फिर रचाई दूसरी शादी
विज्ञापन

एसपी के आदेश पर पति समेत सात के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। जब पत्नी अपने मायके आकर रहने लगी तो पति ने गुपचुप तरीके से दूसरी शादी कर ली। इसका विरोध करने पर विवाहिता को धमकी देकर भगा दिया। कोतवाली पुलिस ने एसपी के आदेश पर मामले में पति समेत सात के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खकरा निवासी रिनीमेरी सेमसन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी शादी मोहल्ले के ही ऋतुराज सक्सेना से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वाले उसको दहेज न लाने की बात कहकर प्रताड़ित करने लगे। करीब एक साल पहले ससुराल वालों ने मारपीट कर उसको घर से निकाल दिया। इसके बाद से वह अपने मायके में रह रही है। आरोप है कि दो अक्तूबर 2017 को उसके पति ने गुपचुप तरीके से दूसरी शादी कर ली। इसकी जानकारी चार अगस्त 2018 को हुई। इस पर जब महिला ने ससुराल पहुंचकर विरोध किया तो उसको अभद्रता कर धमकी देकर भगा दिया। महिला ने परिजनों संग एसपी के समक्ष पेश होकर घटना की शिकायत की। इसके बाद कानूनी कार्रवाई की गई। कोतवाल केपी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति ऋतुराज सक्सेना, सास माधुरी, ससुर राकेश, देवर दीपराज, ऋषिराज, ननद रूपम और तनु सोनकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें