फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 मोबाइल समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ और लखीमपुर खीरी समेत अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ
विज्ञापन


100 मोबाइल समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
- 5.27 करोड़ रुपये के फोन से लदा कैंटर लेकर भागने का मामला
- मुख्य आरोपी चालक व अन्य अभी भी हैं फरार
- अभी तक बरामद नहीं हुए हैं 3 करोड़ से अधिक के फोन
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-1 थाना क्षेत्र से 5.27 करोड़ के मोबाइल से लदे कैंटर लेकर भागने के मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। उनके कब्जे से पुलिस ने 100 मोबाइल बरामद हुए हैं। तीनों की पहचान अतरौली (अलीगढ़) निवासी शैलेंद्र, विपिन व राजकुमार के रूप में हुई है। इन तीनों को मिलाकर अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में मुख्य आरोपी चालक अशोक व अन्य अभी भी फरार हैं। पुलिस के मुताबिक अभी तक तीन करोड़ से अधिक के फोन बरामद नहीं हुए हैं।
ईकोटेक-1 थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र में वीवो मोबाइल कंपनी का स्टोरेज यार्ड है। 14 जुलाई को कंपनी के यार्ड से दो कैंटर मोबाइल लेकर फेस-2 स्थित एक कूरियर कंपनी के लिए रवाना हुए थे। बताया गया है कि 5.27 करोड़ के मोबाइल से लदा एक कैंटर को करनाल निवासी चालक अशोक अपने साथियों संग लूट की साजिश रचकर ले गया। पुलिस इस मामले में अमानत में खयानत का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 जुलाई को इस मामले में मुकेश अग्रवाल व राकेश कुमार निवासी लखीमपुर खीरी को गिरफ्तार किया था। इनके कब्जे से 16 लाख रुपये के 146 मोबाइल बरामद किए थे। बुधवार रात एक्सयूवी कार में 1252 मोबाइल भरकर कहीं बेचने जा रहे अभिषेक गिरि, चेतन कुमार निवासी लोहागढ़, अतरौली (अलीगढ़) व सुरेंद्र कुमार निवासी कुकराली, अलीगढ़ को गिरफ्तार किया था। इनसे बरामद मोबाइल की कीमत 1.25 करोड़ थी। शनिवार को सिरसा गोलचक्कर के पास से तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनसे बरामद 100 फोन की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें