फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान समेत दो ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा के ध्यानार्थ
विज्ञापन

--

पूर्व प्रधान समेत दो ने की खुदकुशी
- ऐच्छर गांव व शनि मंदिर परिसर में पेड़ पर लटके मिले शव
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली क्षेत्र के ऐच्छर गांव में पूर्व प्रधान ने फांसी लगा ली। पूर्व प्रधान के परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इंकार कर शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। पुलिस ने गृह क्लेश की वजह से आत्महत्या की बात कही है। वहीं एक अन्य मामले में नवादा गांव में एक मजदूर के शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कासना कोतवाली पुलिस के मुताबिक, ऐच्छर गांव के पूर्व प्रधान व सपा नेता सुभाष पिछले कई दिनों से तनाव में थे। रविवार सुबह वह अपने कमरे में मौजूद नहीं थे। परिजन उन्हें तलाशने लगे, तो घर से कुछ स्थित पेड़ पर उनका शव लटका मिला। सूचना पर मौके पर ग्रामीण जमा हो गए। परिजनों ने शव फंदे से उतारकर अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने पड़ताल की तो परिजन ने मामले में कार्रवाई से इंकार कर दिया। कासना कोतवाली प्रभारी आजाद सिंह तोमर ने बताया कि मामले में गृह क्लेश के चलते खुदकुशी की बात सामने आई है। परिजन ने कार्रवाई से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सूरजपुर कोतवाली प्रभारी मनोज पंत ने बताया कि नवादा गांव के सामने प्राचीन शनि मंदिर स्थित है। रविवार सुबह यहां मूलरूप से महोबा निवासी भवानी भीम का शव पेड़ पर लटका मिला। मजदूरी का काम करने वाला भवानी भीम पत्नी के साथ नवादा गांव में किराये पर कमरा लेकर रह रहा था। बताया गया है कि शराब पीने को लेकर उसका पत्नी से झगड़ा रहता था। शनिवार रात हुए झगड़े के बाद उसने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें