फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सॉफ्टवेयर इंजीनियर के घर से सात लाख के जेवरात व नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सॉफ्टवेयर इंजीनियर के घर का ताला तोड़ सात लाख का सामान चोरी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के घर का ताला तोड़कर बदमाश करीब पांच लाख के गहने, दो लैपटॉप, कैमरा, 5000 रुपये और अन्य कीमती सामान सहित कुल सात लाख रुपये का माल चुराकर ले गए। पीड़ित ने बिसरख कोतवाली में एफआईआर दर्ज करवाई है। साथ ही, बिल्डर पर सोसायटी की सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
मूलरूप से कानपुर निवासी ईशान गंगवार पत्नी खुशबू व छह माह की बच्ची के साथ पाम ओलंपिया सोसायटी के टावर छह में रहते हैं। वे गुरुग्राम की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। पत्नी नोएडा सेक्टर दो स्थित एक कंपनी में नौकरी करती है। मंगलवार की सुबह 11 बजे दंपति छह माह की बच्ची के लिए क्रेच देखने गए थे। शाम को करीब छह बजे दोनों वापस फ्लैट पर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो चोरी का पता चला। ईशान का आरोप है कि बुधवार की सुबह पुलिस को जांच के लिए फ्लैट पर आना था, लेकिन दोपहर तक कोई नहीं आया। उसके बाद बिसरख कोतवाल से लेकर एसपी देहात के पीआरओ तक को फोन किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। बार-बार फोन करने पर दोपहर बाद फिंगर प्रिंट की टीम पहुंची और जांच की। शाम को जांच अधिकारी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिल्डर पर लापरवाही का आरोप
पीड़ित ने बताया कि बिल्डर सुरक्षा व मरम्मत के नाम पर मोटी धनराशि ले रहा है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे पर है। बिना स्टीकर के वाहन भी सोसायटी में आजा सकते है। कई बार बिल्डर से सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने का आग्रह किया गया है, लेकिन बिल्डर ने कोई कदम नहीं उठाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें