फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी से अश्लील हरकत करने वाले युवक को महिला धुना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
सौरिख(कन्नौज)। थाना क्षेत्र के एक गांव में दो दिन पहले घर पर अकेली बालिका से एक युवक ने अश्लील हरकतें कर दीं। बालिका के चिल्लाने पर युवक जान माल की धमकी देता हुआ भाग गया था। बुधवार दोपहर बालिका की मां ने गांव के बाहर से आरोपी युवक को पकड़कर सरेराह पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस के सुपुर्द कर लिया। पुलिस ने पॉस्को एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि एक जुलाई को वह रिश्तेदारी में गई थी। सात वर्षीय पुत्री और सास घर पर थीं। शाम करीब चार बजे एक युवक घर में घुस आया। वह बुरी नीयत से पुत्री से अश्लील हरकतें करने लगा। पुत्री के चीखने पर सास पहुंच गई। उनके ललकारने पर युवक जानमाल की धमकी देता हुआ भाग गया। जानकारी मिलने पर वह वापस आई। तब तक युवक गांव से भाग चुका था। बुधवार को गांव के बाहर युवक के होने की उसे जानकारी मिली। वह उसे ढूंढने पहुंची तो युवक मिल गया। महिला ने युवक को पकड़कर पिटाई कर दी। इस बीच लोगों की भीड़ जुट गई। युवक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। सौरिख एसओ राजकुमार सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी राजेश पुत्र रामनारायण निवासी अलीपुर सौरिख के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


बेटी से अश्लील हरकत करने वाले युवक को धुना
पुलिस के सुपुर्द किया आरोपी युवक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें