फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम चुराकर उनसे पैसे निकाले का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे का एटीएम चुरा निकाले थे छह हजार, गिरफ्तार
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका।
झांसा देकर लोगों के एटीएम कार्ड चोरी कर उनसे रुपये निकलने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में फिरोजपुर झिरका शहर चौकी में गांव नीमखेड़ा निवासी इलियास की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने उनमें से एक आरोपी आकिल को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है, जिसके कब्जे से 15 एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। अन्य दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।
फिरोजपुर झिरका खंड के गांव नीमखेड़ा निवासी इलियास ने बताया कि 16 जुलाई को वह अपना एटीएम कार्ड लेकर फिरोजपुर झिरका स्थित स्टेट बैंक के एटीएम बूथ गया था। उसने जब अपने कार्ड से पैसे निकालने की कोशिश की तो पैसे नहीं निकले। वह बिना पैसे निकाले वहां से लौट आया लेकिन कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर उसके खाते से एटीएम द्वारा 6 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। उसने फौरन एटीएम कार्ड के लिए अपनी जेब टटोली, लेकिन नहीं मिला। वह बदहवास सा एटीएम बूथ पहुंचा। एटीएम बूथ से हड़बड़ी में निकल रहे एक युवक पर उसको शक हुआ। इलियास ने उससे सख्त लहजे में अपना एटीएम कार्ड और 6 हजार रुपये मांगे, तो आरोपी घबरा गया। उसने खुद को फंसते देख चुपचाप पैसे व कार्ड लौटा दिया। इस दौरान फिरोजपुर झिरका शहर चौकी में कार्यरत सिपाही जमशेद वहां से निकला। उसने पूरा मामला जानने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और शहर पुलिस चौकी ले गया। आरोपी झांडा जिला मेवात का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी आकिल सहित तीन लोगों के खिलाफ चोरी और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपी के कब्जे से अलग-अलग बैंकों के 15 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें