फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना खाने के बहाने शादी समारोह में आया युवक चुरा ले गया था शगुन के लिफाफों का बैग

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराती बन आया और शगुन की रकम लेकर फरार, गिरफ्तार
विज्ञापन


फरीदाबाद। सुरुरपुर के पास एक मैरिज गार्डन से शादी के दौरान शगुन के लिफाफों से भरा बैग चुराने के मामले में संजय कॉलोनी चौकी पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक बाराती बनकर समारोह में घुस गया था। इस दौरान मौका पाते ही वह कन्यादान की रकम का बैग चुराकर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी से 78 हजार रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

जवाहर कॉलोनी निवासी अनिल कुमार ने मुजेसर थाने में 12 जुलाई को मामला दर्ज करवाया था कि सरुरपुर चौक के पास एक मैरिज गार्डन में उनकी बेटी की शादी थी। इस दौरान रात को किसी ने शादी समारोह से शगुन के लिफाफों का बैग चोरी कर लिया, जिसमें एक लाख रुपये नकद भी रखे हुए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने मैरिज गार्डन में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो उसमें एक युवक को बैग ले जाते हुए देख। पुलिस ने उस आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। संजय कॉलोनी चौकी प्रभारी सत्यदेव ने बताया कि समारोह स्थल से बैग राजीव कॉलोनी निवासी करन नाम के युवक ने चोरी की थी। करन शादी समारोह में बाराती बनकर आया और मौका लगने पर बैग चुरा कर ले गया। पुलिस ने उसके पास से चोरी किए 78 हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें