फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के हत्यारोपी भेजे गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
युवती के हत्या के आरोपियों को जेल भेजा

नोएडा। सेक्टर-55 के पीजी में रहने वाली युवती वंदना की हत्या में गिरफ्तार उसके रिश्ते के जीजा अमित पलसानी और उसके ड्राइवर संजय कुमार को थाना सेक्टर-58 पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त इनकी इनोवा कार बरामद कर ली है। आरोपियों ने युवती के दुपट्टे से ही उसका गला घोंटा था। मथुरा पुलिस वह दुपट्टा भी बरामद कर चुकी है।
विज्ञापन

वंदना 16 जून को रिश्ते के जीजा अमित पलसानी के साथ ताजमहल जाने के लिए निकली थी। हालांकि उसने ये बात अपने परिजन को नहीं बताई थी कि वह किसके साथ जा रही है। बताया जा रहा है कि अमित और वंदना के अवैध संबंध थे। साथ ही उसने वंदना से साढ़े चार लाख रुपये उधार ले रखे थे। अमित की पत्नी उसे वंदना से मिलने से रोकती थी। उसे दोनों के रिश्तों पर संदेह था। इधर वंदना ने अमित से उधार में दिए हुए रुपये भी वापस मांगने शुरू कर दिए थे। उधार के रुपये न देने पड़े और अवैध संबंध का राज उजागर न हो इसलिए अमित ने ड्राइवर के साथ मिलकर वंदना की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद उसका शव मथुरा के नौहझील स्थित बाजना के पास यमुना एक्सप्रेसवे किनारे फेंक दिया था। मामले में वंदना के पिता ने थाना सेक्टर-58 में बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने अब अपहरण कर हत्या की धाराओं में एफआईआर तब्दील कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें