फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: युवती के नाम से बैंक खाते खोलकर की साइबर ठगी, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। राजबाग मेट्रो स्टेशन के पास स्थित गोल्डन हेरिटेज बैंक्वेट हॉल के प्रथम तल पर रहने वाली रितु नाम की युवती को साइबर ठगों ने अपना निशाना बनाया। युवती के नाम से आरोपियों ने दो निजी बैंक में खाते खुलवाकर साइबर ठगी को अंजाम दिया। ठगों ने युवती की बैंक में नौकरी लगवाने का झांसा देकर दस्तावेज लिए थे। जब मुंबई पुलिस साइबर ठगी मामलों की छानबीन करते हुए युवती के घर पहुंची तब पूरा मामला सामने आया। मामला जून 2025 से अगस्त 2025 के बीच का है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर अरुण, मयंक और पूजा शर्मा नाम के तीन लोगों पर दो अक्तूबर की रात साहिबाबाद थाने में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


दर्ज मुकदमे में रितु ने बताया कि जून 2025 में अनजान नंबर से उनके मोबाइल फोन पर कॉल आई थी। व्यक्ति ने अपना नाम अरुण बताते हुए खुद को नौकरी डॉट कॉम का कर्मचारी बताया। बैंक में नौकरी लगवाने की बात कहकर व्हाट्सएप पर उनका आधार कार्ड, पैन कार्ड और फोटो लिए। 14 जुलाई को उनके घर पर निजी बैंक का डेबिट कार्ड पहुंचा। आरोपी ने उसे गुरुग्राम के नगीना निवासी अदिति सिंह के पते पर भेजने को कहा। 26 जुलाई को दूसरे निजी बैंक का डेबिट कार्ड उनके घर पहुंचा उसे भी आरोपी ने उसी पते पर पोस्ट करवा दिया।
26 जुलाई को मयंक नाम के व्यक्ति का पहले मैसेज और फिर व्हाट्सएप कॉल आई। व्यक्ति ने 45 हजार रुपये प्रतिमाह के वेतन पर बैंक में नौकरी लगवाने की बात कही। दोबारा दस्तावेज लेकर केवाईसी भी कराई। कुछ समय बाद पूजा नाम की लड़की ने कॉल कर मोबाइल नंबर पोर्ट कराने को कहा और ओटीपी लेकर सिम बंद करा दी। 18 अगस्त को डाक से उन्हें दूसरी सिम मिली। पीड़िता ने बताया कि इसी दिन मुंबई पुलिस उनके घर पहुंची और बताया कि उनके नाम से चल रहे दो बैंक खातों में साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर हुई है। ठगी के तीन मामले मुंबई के अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। तब पूरा मामला सामने आया।
विज्ञापन

पता चला कि बैंक खाते ऑनलाइन खोले गए थे। तब उन्होंने बैंकों से संपर्क किया लेकिन बैंक अधिकारियों ने खाता बंद करने से इन्कार कर दिया। हालांकि खातों को फ्रीज करने का आश्वासन दिया। इसके बाद पीड़िता ने साहिबाबाद थाने में शिकायत की। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि युवती ने जो व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट और कॉल की जानकारी दी है, उनके आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। मुंबई पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है। बैंकों को पत्र लिखकर खाते खुलने की जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें