फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मकान बेचने के नाम पर 6.81 लाख हड़पने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीलामोड़ थानाक्षेत्र के पसौंडा निवासी मोहम्मद इमरान कुरैशी ने मोहल्ले के ही रहने वाले मां-बेटे समेत तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि मां-बेटे ने उन्हें 11 लाख रुपये में अपना मकान बेचने का सौदा किया। 6.81 लाख रुपये अग्रिम राशि लेकर मकान का सौदा आरोपियों ने किसी अन्य से कर लिया। न ही मकान की रजिस्ट्री उनके नाम की और न ही रकम लौटाई। पुलिस ने पसौंडा निवासी यासीन, उनकी मां महरुनिशा और पीड़ित के परिचित हारुन अली के खिलाफ दो अक्तूबर की रात मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


दर्ज मुकदमे में मोहम्मद इमरान ने बताया कि वह मोहल्ले में ही एक घर खरीदना चाहते थे। तब हारुन ने उन्हें यासीन के मकान के बारे में बताया। उन्होंने घर देखकर पसंद किया और यासीन व उनकी मां महरुनिशा से 11 लाख रुपये में सौदा तय किया। 24 दिसंबर 2024 को तीन लाख रुपये उन्होंने बयाना बतौर देकर अनुबंध तैयार कराया। इसके बाद 14 फरवरी 2025 तक अलग-अलग तारीख में 3.81 लाख रुपये उन्होंने विक्रेताओं के बैंक खाते में भेजे। इस दौरान उन्हें पता चला कि आरोपी मां-बेटे ने किसी अन्य महिला से मकान का सौदा 10 लाख रुपये में कर लिया है। जब उन्होंने रजिस्ट्री कराने को कहा तब आरोपी टाल मटोल करते रहे। आरोप है कि जब उन्होंने पूरे मामले की शिकायत टीलामोड़ पुलिस से की तब जांच करने की बात कहकर उन्हें थाने के चक्कर कटवाए गए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। तब उन्होंने कमिश्नर कार्यालय में मामले की शिकायत की। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रुपयों के लेनदेन और दोनों पक्षों के बीच तैयार हुए अनुबंध की जांच की जा रही है। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें