नगीना। खंड के गांव राजाका की परमीना पुत्री जाकिर ने नगीना थाना में शिकायत देकर ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए मारपीट करने व तीन तलाक देने आरोप लगाया है। शिकायत में बताया कि लंबे समय से दहेज के लिए पहले उसके साथ मारपीट की गई। मांग पूरी नहीं होने पर तीन तलाक दिया। जांच अधिकारी ने बताया कि परमीना गांव राजाका की शिकायत के आधार पर मेवली गांव के अमजद व कोट गांव निवासी इरफान के खिलाफ दहेज के लिए उत्पीड़न, मारपीट और तलाक देने का केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
नगीना। नांगल मुबारिकपुर की महिला मुबीना को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। उसके पति तालीम ने गाड़ी नहीं मिलने पर तीन तलाक दे दिया। इसके अलावा मुबीना के साथ मारपीट की गई। पति समेत परिवार के अन्य सदस्यों द्वार पिटाई करने की शिकायत पीड़िता द्वारा पहले भी की जा चुकी है। हालांकि इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। मुबीना ने बताया कि नांगल मुबारिकपुर गांव से कई साल पहले मेरी शादी पुन्हाना के गांव खवाजली कलां में हुई थी। नगीना पुलिस थाना की जांच अधिकारी ने बताया कि मुबीना की शिकायत पर तालीम, अख्तरी, सूबेदार, अतरू, सुबे खान के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व अन्य धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया गया है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जल्द आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।
-------
भाभी ने देवरों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
7 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। उपमंडल के एक गांव में भाभी ने अपने देवरों पर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़िता भाभी की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
पीड़िता ने बताया कि करीब 6 साल पहले उसकी शादी हुई थी। आरोप है कि पिछले चार महीने से देवर सम्मा, दिलशाद, आसिफ और परवेज उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबन्ध बना रहे थे। मामले को लेकर जब उन्होंने अपने पति से शिकायत की तो उल्टा उसे धमकाया गया। मजबूरन उन्होंने सास, ससुर व एक अन्य नजदीकी व्यक्ति को उनके साथ हो रहे गलत कार्य के बारे में बताया। पीड़िता के एतराज पर डरा धमका कर चुप रहने की धमकी दी गई।
पीड़िता की शिकायत पर आरोपी देवर सम्मा ,दिलशाद, आसिफ ,परवेज ,पति इकबाल, ससुर अत्ति व सास हाजरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।