फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा मॉल, कांप्लेक्स व होटल बनाने का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। शहर में मॉल, होटल व वाणिज्यिक ऑफिस कांप्लेक्स बनाने का एक और मौका मिला है। प्राधिकरण ने दो फ्लोर एरिया रेश्यो (एफएआर) वाले नौ वाणिज्यिक भूखंडों की योजना लांच की है। इसके लिए 31,328 वर्ग मीटर जमीन आवंटित होगी और 139 करोड़ से अधिक का निवेश होगा। योजना के आवेदन पत्र प्राधिकरण की वेबसाइट से 8 अक्तूबर तक डाउनलोड किए जा सकते हैं। 12 अक्तूबर तक आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि है। 25 अक्तूबर को नीलामी होगी।
विज्ञापन

सेक्टर डेल्टा टू, सेक्टर-36, गामा टू, ईटा वन, पी-4 में दो और पाई वन में तीन भूखंड स्थित हैं। इन भूखंडों की रिजर्व प्राइज 44,250 रुपये प्रति वर्ग मीटर से लेकर 46,190 रुपये प्रति वर्ग मीटर तक है, जबकि प्लॉट साइज 1200 वर्ग मीटर से लेकर 7455 वर्ग मीटर तक हैं। प्राधिकरण इस योजना से 31,328 वर्ग मीटर वाणिज्यिक प्लॉट को आवंटित करेगा। रिजर्व प्राइज के आधार पर इन भूखंडों की कुल कीमत करीब 139 करोड़ रुपये से अधिक है। हालांकि नीलामी में रिजर्व प्राइज से अधिक कीमत लगानी होती है। इससे इन सभी भूखंडों के आवंटन से प्राधिकरण को तय कीमत से अधिक की आमदनी होगी। साथ ही, लोगों को सुविधाएं मिलेंगी।
वाणिज्यिक योजना एक नजर में
प्लॉट/सेक्टर एरिया रिजर्व प्राइज कुल कीमत
1- सीएस-23, सेक्टर-डेल्टा टू 1200 46,190 5.54 करोड़
2- एलएस-9, सेक्टर-36 2356 44250 10.42 करोड़
3- सीएस-16, सेक्टर-गामा टू 2782 46,190 12.85 करोड़
4- सी-02, सेक्टर-ईटा वन 7455 44,250 32.99 करोड़
5- एलएस-1, सेक्टर-पी-4 3132 44,250 13.85 करोड़
6- एलएस-2, सेक्टर-पी-4 3153 44,250 13.95 करोड़
7- सी-1, सेक्टर-पाई वन 2500 44,250 11.06 करोड़
8- सी-2-सेक्टर -पाई वन 4374 44,250 19.35 करोड़
9- सी-3-सेक्टर पाई वन 4376 44,250 19.36 करोड़
(नोट- रिजर्व प्राइज प्रति वर्ग मीटर में और कुल कीमत तय रिजर्व प्राइज के आधार पर है।)
दुकान और कियोस्क की योजना भी
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने 42 दुकानों व 31 कियोस्क की योजना लांच कर रखी है। ये दुकानें व ऑफिस सेक्टर गामा वन के कदंबा इस्टेट, इकोटेक-टू के बीएम मार्केट, स्वर्णनगरी, डेल्टा वन व टू, कासना बस डिपो, अल्फा वन व टू, बीटा टू व बीटा टू शॉपिंग सेंटर में स्थित हैं, जबकि कियोस्क इकोटेक टू, इकोटेक थ्री, पाई वन, टू व थ्री, फाई-चाई, सिग्मा टू के सी व डी ब्लॉक, सेक्टर-37 के ए व सी ब्लॉक और ओमीक्रॉन थ्री के ए व सी ब्लॉक में स्थित हैं। प्राधिकरण व एसबीआई के पोर्टल से 4 अक्तूबर तक आवेदन पत्र डाउनलोड किए जा सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 11 अक्तूबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें