फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। फिरोजपुर झिरका थाना अंतर्गत क्षेत्र भोंड में अवैध खनन मामले को लेकर वन विभाग की शिकायत पर गांव के 2 नामजद सहित छह अन्य लोगों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि इन लोगों ने अरावली वन प्रतिबंधित क्षेत्र से अवैध खनन कर पत्थर चोरी किया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि वन विभाग के अधिकारियों की तरफ से उन्हें शिकायत मिली कि भोंड गांव में दो लोगों ने प्रतिबंधित वन क्षेत्र में अवैध खनन किया है। पुलिस ने जमील, जावेद सहित पांच छह अन्य लोगों के खिलाफ अवैध खनन को लेकर मुकदमा दर्ज किया है। जांच अधिकारी का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें