फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमिक्रॉन का खतरा: ब्रिटेन से नोएडा लौटे पांच लोग कोरोना संक्रमित, नए वैरिएंट की पहचान के लिए भेजे गए नमूने

Wed, 15 Dec 2021 07:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा

सार

गौतम बुद्ध नगर के सीएमओ डॉ. सुनील शर्मा ने बताया, संवेदनशील देशों में शामिल इंग्लैंड के अलावा सिंगापुर से जिले में आए पांच लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर यात्रियों के तापमान की जांच - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन से हाल ही में गौतमबुद्ध नगर आने वाले पांच लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार इसकी पुष्टि गौतमबुद्ध नगर के सीएमओ डॉ. सुनील शर्मा ने की है। सभी संक्रमितों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेज दिए गए हैं, जिससे ओमिक्रॉन संक्रमण की जांच की जा सके।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

गौतम बुद्ध नगर के सीएमओ डॉ. सुनील शर्मा ने बताया, संवेदनशील देशों में शामिल इंग्लैंड के अलावा सिंगापुर से जिले में आए पांच लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन को विदेश से आए 4,729 लोगों की सूची मिली है, जिनमें से 1,101 लोग संवेदनशील देशों से आए हैं, जहां कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का संक्रमण फैल रहा है।



दिल्ली में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित लोगों की संख्या छह हो चुकी है, जिनमें से एक व्यक्ति स्वस्थ होकर घर जा चुका है। दिल्ली में ओमिक्रॉन से इलाज के लिए एलएनजेपी अस्पताल को अधिकृत किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें