नूंह। जिले में कोरोना 51 संक्रमित मिले हैं। वहीं, कोरोना संक्रमित नूंह खंड के गांव घासेड़ा निवासी एक 18 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हालांकि राहत की बात यह रही की 35 संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घरों को लौटे। बता दें कि जहां 17 जनवरी को कोरोना के 26 मामले थे, वहीं एक हफ्ते में ये मामले दोगुनी तेजी से बढ़ गए हैं। कोरोना से इससे पहले जिले में रविवार को 41 संक्रमित आए।
कोरोना महामारी की तीसरी लहर के दौरान पहला संक्रमित बीते 30 दिसंबर 2021 को आया था। तब जिले में पूर्व में आए कोरोना के 5022 कुल संक्रमित थे। अभी तक तीसरी लहर में 538 संक्रमित आए है। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में कंटेनमेंट व स्केल डाउन 97-97 जोन बनाए गए है। अब मेडिकल कॉलेज में 7 व जिला नागरिक अस्पताल मांडीखेड़ा में कोरोना के 1 व अन्य अस्पतालों में भी 4 मरीज उपचारधीन है। 175 संक्रमितों को होम आइसोलेशन किया गया है। 51 संक्रमितों में से फिरोजपुर झिरका, तावडू 6-6, शहीद हसन खां मेडिकल कॉलेज 5, मोहम्मदपुर अहीर 4, नूंह 3, रीगड, नगीना 2-2 के अलावा धमाला, उदाका, टांई, झामुवास, पीपाका, गोयला, कलवाड़ी, मांडीखेडा, गंडूरी, सराय, पुन्हाना सीएचसी, घासेड़ा, हसनपुर तावडू, मोहम्मदनगर, सरल हसनपुर बिलौंडा, तिरवाड़ा, मेवली, अड़बर, खोरी, गंडूरी हसनपुर, कौराली व चंदेनी में एक-एक संक्रमित आया। अब जिले में कुल 187 सक्रिय कोरोना मरीज है। अभी तक कोरोना के जिले में 5559 संक्रमित आए है इनमें से 5246 लोग स्वस्थ हो चुके हैं 126 लोगों की मौत हुई है। हर दिन जिले में कोरोना के औसतन करीब 500 लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। अब भी 5075 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है। सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र यादव व जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बसंत दूबे ने बताया कि जिले में कोरोना का पॉजिटिव रेट 20.20 प्रतिशत है जबकि रिकवरी रेट 94.36 प्रतिशत है लोगों को चाहिए कि वह सावधानी बरतते रहे।
4404 लोगों का हुआ टीकाकरण
सोमवार को जिले में कुल 4404 लोगों का टीकाकरण किया गया। इनमें पहली 869, 3207 को दूसरी, 17 बुजुर्ग व 15 से 18 वर्ष के 311 किशोरों का टीकाकरण किया गया। यानी कुल 4404 लोगों का टीकाकरण किया गया। अभी तक जिले में पहली डोज 727799, 314415 दूसरी, 15 से 18 को 26419 व इसके अलावा अभी तक कुल 749 लोगों को बूस्टर डोज लगी है। अभी तक जिले में कुल 10 लाख 37 हजार का टीकाकरण किया गया है।