फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कंपनी मालिक ने कर्मचारियों के वेतन और बोनस हड़पा, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपनी मालिक ने कर्मचारियों के वेतन और बोनस हड़पा, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन


- कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने की कार्रवाई, परेशान दो कर्मचारियों ने कर ली आत्महत्या

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। फेज वन स्थित कंपनी का मालिक अपने कर्मचारियों का साढ़े तीन करोड़ से अधिक वेतन, बोनस लेकर भाग गया। कंपनी में काम करने वाले दो कर्मचारियों ने आत्महत्या कर ली। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर कोतवाली फेज वन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। इस घटना से संबंधित तीन लोगों ने फेज वन थाने में भी कंपनी मालिक के खिलाफ मुकदमा कराया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


खोड़ा कॉलोनी, गाजियाबाद निवासी हरिलाल ने कोर्ट में अर्जी दी है कि उन्होंने वर्ष 2012 में फेज वन में आईएचआई फार्जिंग्स कंपनी कंपनी में नौकरी शुरू की थी। उस वक्त उनके साथ 42 कर्मचारी काम करते थे। इस कंपनी के डायरेक्टर दिल्ली पटपडग़ंज निवासी पवन कुमार अग्रवाल थे। आरोप है कि इस कंपनी में सभी 42 लोगों से लगातार काम कराया गया लेकिन पूरा वेतन व बोनस किसी न किसी बहाने से रोक दिया जाता था। कुछ रकम केवल दिया जाता था। इस तरह से कई सालों तक यह सिलसिला चला और 2018 में पवन अग्रवाल कंपनी छोड़कर भाग गया। इसके बाद सभी कर्मचारियों का करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये का उस पर बकाया था। कई बार रकम मांगने पर पैसे नहीं दिए। तब तक इस कंपनी में कोई दूसरा व्यक्ति शिफ्ट हो गया। इसके बाद से अब तक पवन अग्रवाल ने बकाया धनराशि नहीं दी। इससे प्रताड़ित होकर कंपनी में काम करने वाले दो साथियों ने आत्महत्या भी कर ली। इस मामले में पुलिस ने भी कोई सुनवाई नहीं की। अब कोर्ट के आदेश पर पवन कुमार अग्रवाल पर मुकदमा दर्ज किया गया है। नोएडा जोन के डीसीपी विद्यासागर मिश्र का कहना है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और जांच के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें