फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नोएडा एयरपोर्ट पर लाया गया पैसेंजर बोर्डिंग ब्रिज

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-यात्रियों को टर्मिनल से विमान तक ले जाने में होगा मददगार, सुरक्षित और सुविधाओं से लैस है पीबीबी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जेवर में निर्माणाधीन नोएडा एयरपोर्ट पर पहला पैसेंजर बोर्डिंग ब्रिज (पीबीबी) शुक्रवार को लाया गया। पीबीबी यात्रियों को टर्मिनल से विमान तक ले जाने में मददगार होगा। पीबीबी काफी सुरक्षित और सुविधाओं से लैस है।
विज्ञापन

सितंबर में नोएडा एयरपोर्ट से पहली उड़ान भरी जानी है। इसके चलते एयरपोर्ट निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। इसी कड़ी में पहला पीबीबी यहां लाया गया है। इसके जरिए यात्री टर्मिनल से सीधे विमान तक पहुंच सकेंगे। एयरपोर्ट के लिए अन्य पीबीबी लाए जाएंगे। निर्माण कार्य के साथ एयरपोर्ट को विभिन्न शहरों से जोड़ने का काम भी किया जा रहा है। लोकसभा चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद केंद्र व प्रदेश सरकार नोएडा एयरपोर्ट के निर्माण कार्य की समीक्षा की तैयारी कर रही है। ऐसे में एयरपोर्ट पर निर्माण कार्य पूरा किया जा रहा है। टर्मिनल बिल्डिंग समेत अन्य काम पूरा किया जा रहा है। पहले मुख्य सचिव के निर्माण कार्य का जायजा लेने आने की जानकारी मिली थी। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जल्द यहां आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस माह के अंत या अगले माह में ट्रायल भी शुरू किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें