फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता में नंबर वन आओ, दो लाख इनाम पाओ

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। शहर में स्वच्छता मुहिम को आगे को बढ़ाते हुए प्राधिकरण ने बड़े कूड़ा उत्पादकों (सोसाइटियों) के लिए स्वच्छता रैंकिंग प्रतियोगिता फिर से शुरू करने की घोषणा की है। इसमें पहले पायदान पर रहने वाली सोसाइटी को दो लाख रुपये का इनाम भी मिलेगा। जबकि, दूसरे नंबर पर डेढ़ लाख व तीसरे स्थान पर रहने वाली सोसाइटी को एक लाख का इनाम मिलेगा। शहर में ठोस अपशिष्ट कूड़ा प्रबंधन नियम 2016 के तहत बल्क बड़े कूड़ा उत्पादकों को निस्तारण खुद करना होता है। प्राधिकरण री-साइकिल नहीं हो पाने वाले आंतरिक कचरे को ही उठाता है। अधिकतर सोसाइटियां बड़े कूड़ा उत्पादकों की श्रेणी में आती हैं। ऐसे में स्वच्छता मुहिम को और बढ़ावा देने के लिए सीईओ नरेंद्र भूषण के निर्देश पर प्राधिकरण स्वच्छता रैंकिंग प्रतियोगिता आयोजित करता है।
विज्ञापन

बीते वर्ष प्रतियोगिता में करीब 50 सोसाइटियों ने हिस्सा लिया था। प्राधिकरण के जन स्वास्थ्य विभाग ने बिल्डर व को-ऑपरेटिव सोसाइटियों से आवेदन मांगे हैं। ये सोसाइटियां प्राधिकरण की वेबसाइट पर बृहस्पतिवार से ही ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। अंतिम तिथि 10 दिसंबर है। प्राधिकरण ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए कई नियम तय किए हैं। इससे जुड़ी जानकारी भी प्राधिकरण की वेबसाइट से मिल जाएगी। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली सोसाइटियों के आवेदनों को 13 से 31 दिसंबर के बीच परखा जाएगा और तीन जनवरी को विजेताओं की घोषणा की जाएगी। इस प्रतियोगिता में चौथे और पांचवें स्थान पर रहने वाली सोसाइटी को 25-25 हजार रुपये का इनाम मिलेगा। सीईओ ने प्रतियोगिता में शहर की सभी सोसाइटियों को हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें