सिंधिया ने कहा कि आज जेवर की जनता की आंखों में चमक दिख रही है। यह चमक उनके सपने के पूरे होने की है। प्रधानमंत्री ने उनका सपना पूरा किया है। एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट की आधारशिला रखी जा रही है। आने वाले समय में पूरे एनसीआर में इसकी प्रगति की झलक देखने को मिलेगी।
‘नोएडा एयरपोर्ट का अंतिम चरण पूरा होने के बाद यह दिल्ली को पीछे छोड़ देगा। एयरपोर्ट के जरिये करीब 34 हजार करोड़ रुपये का निवेश होगा। पहले चरण का काम सितंबर 2024 में पूरा हो जाएगा। एक रनवे से शुरुआत होगी, फिर दूसरे रनवे शुरू होगा। इस एयरपोर्ट से सालाना 1.2 करोड़ यात्रियों के आवागमन की संभावना है।’ शिलान्यास कार्यक्रम में नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यह बातें कहीं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री यह चाहते थे एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश में बने। यह विश्व का चौथा सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा। पहले चरण में 10050 करोड़ का निवेश होगा। पहले उत्तर प्रदेश में केवल चार इंटरनेशनल एयरपोर्ट थे। नोएडा एयरपोर्ट से इनकी संख्या पांच हो जाएगी।
एयरपोर्ट के पहले चरण में दो रनवे बनेंगे। चौथे और अंतिम चरण में पांच रनवे तक एयरपोर्ट में बन जाएंगे। इसमें कार्गो फैसिलिटी और एमआरओ यानी मेंटेनेंस, रिपेयरिंग और ओवरहॉलिंग की सुविधा होगी।
विज्ञापन
विपक्ष पर कसे तंज
सिंधिया ने कहा कि आज जेवर की जनता की आंखों में चमक दिख रही है। यह चमक उनके सपने के पूरे होने की है। प्रधानमंत्री ने उनका सपना पूरा किया है। एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट की आधारशिला रखी जा रही है। आने वाले समय में पूरे एनसीआर में इसकी प्रगति की झलक देखने को मिलेगी। इससे पहले चरण में एक लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। इससे आसपास के शहर भी औद्योगिक शहरों की श्रेणी में आएंगे।