फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा एयरपोर्ट: मंत्री नंद गोपाल बोले-आने वाले वर्षों में यूपी के पास होंगे 20 एयरपोर्ट

Thu, 25 Nov 2021 11:35 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
एयरपोर्ट का शिलान्यास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश के नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने एयरपोर्ट के शिलान्यास के मौके पर कहा कि प्रदेश में आने वाले वर्षों में करीब 20 एयरपोर्ट होंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस एयरपोर्ट से यूपी की 24 करोड़ जनता को फायदा होगा। 
विज्ञापन


यूपी के पास आने वाले वर्षों में 20 एयरपोर्ट होंगे। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी सरकार के साढ़े चार वर्षों के कार्यकाल में बेहतर कार्य हुए हैं। सपा-बसपा काल में नौकरियों के लिए रिश्वत देनी पड़ती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है। योगी सरकार सबका साथ सबका विश्वास के मंत्र के साथ आगे बढ़ रही है। 

जेवर की धरती पर विकास के फूल खिलेंगे : धीरेंद्र सिंह
विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि जेवर की धरती पर पहली बार प्रधानमंत्री के कदम पड़े हैं। इससे पहले यह क्षेत्र काफी पिछड़ा हुआ था, लेकिन जमीन पर विकास के फूल खिलेंगे। उन्होंने जेवर के किसानों का धन्यवाद दिया, जिन्होंने एयरपोर्ट के लिए जमीनें दीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें