फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों के बच्चों को मिलेगी शिक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जिला में आने वाले प्रवासी मजदूरों व गरीब तबके के बच्चों के लिए पांच खंडों में ऑउट ऑफ स्कूल के 220 केंद्र चलाए जाएंगे, जिनमें 7 से 14 वर्ष के बच्चे शिक्षा प्राप्त करेंगे । एजुकेशन वॉलंटियर राजकीय स्कूलों में बच्चों को ब्रिज कोर्स करवाकर उन्हें शिक्षा देंगे। समग्र शिक्षा विभाग की ओर से चलाए जा रहे आउट ऑफ स्कूल का उद्देश्य स्कूलों से ड्राप आउट हो चुके विद्यार्थियों को आगे भी पढ़ाई जारी रखने को लेकर प्रयास किया जा रहा है। ऑउट ऑफ स्कूल बच्चों को शिक्षा देने के उद्देश्य से जिले के पांच खंडों में 220 केंद्र चलाए जाएंगे, जिसमें बच्चों के एंडलाइन टेस्ट के बाद स्कूल में दाखिले होंगे ।
विज्ञापन

समग्र शिक्षा के एपीसी डॉ
अभिषेक सिंह ने बताया कि आउट ऑफ स्कूल कार्यक्त्रस्म के दौरान बच्चों को 9 महीने का ब्रिज कोर्स करवाया जाता है। कोर्स शुरू होने के बाद बच्चों को उनके ज्ञान के अनुसार आगे की शिक्षा दी जाती है। इस कड़ी में ही प्रत्येक तीन महीने बाद एक एंडलाइन टेस्ट लिया जाता है। जिसमें बच्चे के सीखने के अनुपात का पता लगता है। अगर बच्चा एंडलाइन टेस्ट को पास करता है तो उसे उसकी कक्षा अनुसार उसके नजदीकी स्कूल में दाखिला करवा दिया जाता है। ये दाखिले 7 से 14 आयु वर्ग के बच्चों के दूसरी से आठवीं कक्षा में करवाएं जाते हैं। एजुकेशन वॉलंटियर बच्चों को कहानियों व थीम के माध्यम से पढ़ाते हैं। इसे पास करने वाले बच्चों को राजकीय स्कूलों में दाखिले करवाएं जाएंगे।
वर्दी से लेकर खाने तक की मिलेगी सुविधा ऱ्
बच्चों का ध्यान केवल शिक्षा की तरफ ही रहे इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से बच्चों को प्रत्येक सुविधा दी जाएगी। शिक्षा विभाग की ओर से बच्चों को किताबें, पेंसिल, बैग, वर्दी आदि सभी जरूरत की चीजें मुहैया करवाई जाएगी। इसके साथ ही दोपहर के खाने का प्रबंध भी किया जाएगा ताकि बच्चे स्कूल से दूर न भागे। जब छह माह तक बच्चों की पढ़ाई अच्छे से हो जाएगी तो बच्चों की शिक्षा प्रगति को देखते हुए उन्हें उसी स्कूल में कक्षा के अनुसार दाखिला दिलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

आउट ऑफ स्कूल के तहत सर्वे का काम जारी रहेगा। हमारा प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा छात्रों तक शिक्षा पहुंचे। उसी के लिए हम काम कर रहे हैं। यदि हमें और शिक्षा प्रेरक लगाने पड़े तो हम मेवात के शैक्षिक विकास के लिए और शिक्षा प्रेरक भी लगाएंगे ।
नरेंद्र कुमार, डीपीसी, नूंह।
शिक्षा प्रेरकों की मेरिट के अनुसार सूची जारी कर दी गई है। चयनित अभ्यर्थियों को एक सप्ताह के अंदर स्टेशन अलॉट कर दिए जाएंगे। यदि चयनित अभ्यर्थी एक सप्ताह में डीपीसी कार्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करवाता है तो प्रतीक्षारत आवेदकों को मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन

डॉ सुभिता ढाका, एडीसी कम चेयरमैन, समग्र शिक्षा, नूंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें