फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशी के मौके पर पसरा मातम: ग्रेटर नोएडा में 12वीं मंजिल से गिरकर बच्चे की मौत, आज था पहला जन्मदिन 

Mon, 23 Aug 2021 08:13 PM IST
सुशील कुमार कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

सोसाइटी के टॉवर ए-1 के फ्लैट नंबर 1206 निवासी प्रापर्टी डीलर सत्येंद्र कसाना अपने परिवार के साथ रहते हैं। यह फ्लैट 12वीं मंजिल पर है। सोमवार को उनके इकलौते बेटे रिवान का पहला जन्मदिन था।
विज्ञापन
12वीं मंजिल से गिरकर बच्चे की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित कासा ग्रीन-1 सोसाइटी में अपने पहले जन्मदिन के दिन एक वर्ष के मासूम बच्चे की 12वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। बच्चा सीढ़ियों पर बनी ग्रिल में नीचे खाली हिस्से से गिरकर सीधे बेसमेंट में जा गिरा। हादसे के बाद जन्मदिन के खुशी का माहौल गम में तब्दील हो गया। बच्चे की मौत के बाद सोसाइटी के लोग भी स्तब्ध रह गए।

विज्ञापन


सोसाइटी के टॉवर ए-1 के फ्लैट नंबर 1206 निवासी प्रापर्टी डीलर सत्येंद्र कसाना अपने परिवार के साथ रहते हैं। यह फ्लैट 12वीं मंजिल पर है। सोमवार को उनके इकलौते बेटे रिवान का पहला जन्मदिन था। शाम के समय सभी लोग जन्मदिन की तैयारी में जुटे थे। परिवार में कुछ रिश्तेदार भी आए हुए थे। इस दौरान फ्लैट का खुला दरवाजा देखकर रिवान खेलते हुए घुटने के बल फ्लैट से बाहर आ गया। वह सीढ़ियों की तरफ चला गया और वहां पर लगी ग्रिल के बीच बनी जगह से बेसमेंट में नीचे आ गिरा। 

जैसे ही बच्चे के घर में न होने की जानकारी मिली तो परिवार और रिश्तेदार उसे ढूंढने लगे। इस दौरान बेसमेंट में देखने पर बच्चे के गिरने की जानकारी मिली। परिजन रिवान को ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित यथार्थ अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


वहीं, सोसाइटी निवासियों ने ही बिसरख कोतवाली पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। मासूम की मौत के बाद स्वजन उसका शव लेकर गाजियाबाद के लिए चले गए। पुलिस ने सोसाइटी में पहुंच कर लोगों के बयान दर्ज किए हैं। पूछताछ में पता चला है कि मासूम रिवान परिवार की खुशियों का सहारा था। उसकी मौत से स्वजन को सदमा पहुंचा है।

सोसाइटीवासियों ने पहले भी ग्रिल से हादसा होने की आशंका जताई थी
कासा ग्रीन-1 सोसाइटी में करीब 850 फ्लैट हैं। वर्तमान में यहां करीब साढ़ चार सौ परिवार रह रहे हैं। सोसाइटीवासियों ने बताया कि सीढ़ियों पर बनी ग्रिल में काफी जगह है। जिसमें से छोटे बच्चों के निकलने का अंदेशा बना रहता है। इसे लेकर पहले भी बिल्डर प्रबंधन को शिकायत दी थी, लेकिन उसका कोई समाधान नहीं निकाला गया। इसके चलते सोमवार को यह हादसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें