मामले में बिसरख थाने में केवल मनोज ने रिपोर्ट दर्ज कराई है, लेकिन जांच में कई और पीड़ितों के नाम सामने आए हैं। बिसरख कोतवाली प्रभारी उमेश बहादुर सिंह का कहना है कि पांच अन्य पीड़ितों की लिखित तहरीर मिली है और जांच में लगभग 50 पीड़ित और सामने आए हैं। ठगों से बचने के लिए यमुना प्राधिकरण की अधिकारिक वेबसाइट
http://www.yamunaexpresswayauthority.com/ पर ही विजिट करें।
मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा कि फर्जी वेबसाइट बनाकर कितने लोगों से ठगी की गई है।
- रामबदन सिंह, डीसीपी सेंट्रल जोन