फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्टर लीना मारिया पॉल और सुकेश के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को एक्टर लीना मारिया पॉल और उसके पति सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ अदालत में आरोपपत्र दाखिल कर दिया। मामला रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर की पत्नी से 200 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी से जुड़ा है। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने 12 अन्य आरोपियों को भी नामजद किया है।
विज्ञापन

पुलिस का आरोप है कि आरोपियों ने साजिश का शिविंदर सिंह की पत्नी अदिति सिंह से कथित रूप से 200 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की। इस मामले में सुकेश अन्य आरोपियों के साथ न्यायिक हिरासत में है।
पटियाला हाउस अदालत के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रवीन सिंह ने आरोपपत्र पर सुनवाई के लिए एक दिसंबर की तारीख तय की है। पुलिस ने इन आरोपियों पर धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश समेत अन्य धाराओं के साथ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के भी प्रावधान लगाए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पॉल और चंद्रशेखर ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर हवाला और मुखौटा कंपनियों के जरिये अपराध की कमाई को ठिकाने लगाया। कुछ समय पहले प्रवर्तन निदेशालय ने सुकेश और अन्य आरोपियों को मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें