फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: खाना खाकर लौट रहे इंजीनियर से लूटी चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो:
विज्ञापन


खाना खाकर लौट रहे इंजीनियर से लूटी चेन
-ग्रेनो वेस्ट की इको विलेज वन सोसाइटी के बाहर की वारदात, सीसीटीवी में हुई कैद
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की इको विलेज वन सोसाइटी के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने इंजीनियर से सोने की चेन लूट ली। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। चेन लूटकर भाग रहे बदमाशों का पीड़ित ने पीछा भी किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


आईटी कंपनी में इंजीनियर सोसाइटी के टावर-जे में परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार रात वह अपने दोस्तों के साथ अरिहंत आर्डेन मार्केट स्थित रेस्टोरेंट से खाना खाकर पैदल लौट रहे थे। सोसाइटी के गेट के पास पहुंचे तो बाइक सवार दो बदमाश पीछे से पहुंचे और गले से चेन लूटकर भाग गए। पीड़ित ने पीछा करने की कोशिश की, लेकिन तब तक बदमाश दूर जा चुके थे। मामले में पुलिस ने फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सिटी-2 में भी लोगों ने शनिवार को चेन लूट के आरोप में बदमाश को पकड़ा है। पिटाई करने के बाद आरोपी को लोगों ने पुलिस को सौंप दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें