गढ़ी शहदरा और याकूतपुर गांव में किसानों को मिला समर्थन
मुआवजा और आबादी व नक्शा नीति समेत अन्य मांगों को लेकर शनिवार को किसानों ने सोमवार को आंदोलन में भीड़ जुटाने के लिए गढ़ी शहदरा और याकूतपुर गांवों में पंचायत कर समर्थन मांगा। इस पर दोनों गांवों के किसानों ने पूरा समर्थन दिया और कहा कि पहले की तरह सोमवार को घर-घर से किसान धरने पर पहुंचेंगे।
पंचायत को संबोधित करते हुए किसान नेता सुखवीर पहलवान ने कहा कि प्राधिकरण 81 गांवों के किसानों की समस्याओं को हल करने की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। अधिकारी इस बार भी यही सोच रहे हैं कि हर बार की तरह किसान थक-हारकर घर चले जाएंगे, जबकि किसान इस बार आरपार की लड़ाई के लिए तत्पर हैं। किसान नेता आदेश नागर ने कहा कि दो माह नहीं दो साल भी किसानों को धरना देना पड़ा तो इसके लिए भी तैयार हैं।
प्राधिकरण के सहायक प्रबंधक की शिकायत पर 38 किसानों को नामजद करते हुए 838 के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया गया है। इनमें पुरुष और महिलाएं भी शामिल हैं।
- रणविजय सिंह, एडीसीपी