फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस को कार से मिला कुछ ऐसा देखकर उड़े होश

Sat, 30 Oct 2021 08:22 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा में एक युवक की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक के पास से मिले आधार कार्ड से पहचान हुई है। पुलिस का कहना है कि कार में पार्टी कर रहे युवक ने ही हत्या की है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा की बिसरख कोतवाली इलाके में एक मूर्ति गोल चक्कर के पास एक कार सवार युवक की शुक्रवार देर रात गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस का कहना है कि मृतक के पास से मिले आधार कार्ड से युवक की पहचान अंतरिक्ष अपार्टमेंट नोएडा निवासी मनजीत सिंह के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


कार में साथ में बैठकर पार्टी कर रहे युवक पर हत्या का आरोप है। कार से शराब के दो गिलास, क्वार्टर और ढोकला भी बरामद किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के मुताबिक ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक मूर्ति गोल चक्कर के पास एक कार खड़ी थी। 

इस कार में सवार एक युवक की गोली मारकर हत्या की सूचना शुक्रवार देर रात पुलिस को मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस का कहना है कि कार खड़ी कर पार्टी की जा रही थी। इसी दौरान आशंका है कि कार में साथ बैठे युवक ने अपने साथी की गोली मारकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त और पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है आधार कार्ड से उसका नाम मंजीत सिंह होने की जानकारी मिली है। मनजीत सिंह नोएडा के सेक्टर 78 स्थित अंतरिक्ष अपार्टमेंट का रहने वाला है। उसके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। वही कार में सवार उसका साथी घटना के बाद से फरार है। पुलिस उसे तलाश रही है।
 
विज्ञापन

कार से शराब का क्वार्टर दो गिलास और ढोकला बरामद किया गया है मनजीत सिंह ड्राइविंग सीट पर बैठा था उसके साथ बैठे युवक ने तीन चार गोलियां मारकर हत्या की है एक गोली सिर में लगी है। घटना की जांच और आरोपी की तलाश की जा रही है।
-हरीश चंदर, डीसीपी सेंट्रल जोन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें