फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारी: नोएडा स्टेडियम में पहली बार प्रो-जूनियर कबड्डी लीग के खिलाड़ियों के लिए कैंप आयोजित

Fri, 15 Oct 2021 02:36 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

नोएडा में पहली बार कबड्डी खिलाड़ियों के लिए इतने बड़े स्तर पर कैंप किया जा रहा है। इसमें खिलाड़ियों को गोवा में आगामी एक दिसंबर से 31 दिसंबर तक होने वाले प्रो जूनियर कबड्डी लीग के लिए तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
नोएडा स्टेडियम में प्रशिक्षण के दौरान कबड्डी खेलते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेक्टर- 21ए नोएडा स्टेडियम के कबड्डी ग्राउंड पर पहली बार प्रो-जूनियर कबड्डी लीग 2021 के खिलाड़ियों के लिए कैंप लगाया गया है। इसमें देशभर से चुनी हुई कुल आठ टीमों के लगभग 112 खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। ये प्रशिक्षण तीन चरणों में होगा। इसके बाद गोवा में दिसंबर माह में प्रो कबड्डी लीग का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन


नोएडा स्टेडियम में प्रो-जूनियर कबड्डी लीग 2021 की टीम का प्रशिक्षण कैंप लगा है। ये पहला अवसर है, जब कबड्डी खिलाड़ियों के लिए नोएडा में इतने बड़े स्तर पर कैंप किया जा रहा है। इसमें खिलाड़ियों को गोवा में आगामी एक दिसंबर से 31 दिसंबर तक होने वाले प्रो जूनियर कबड्डी लीग के लिए तैयार किया जा रहा है। इसमें आठ टीमों के कुल 112 कबड्डी खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

प्रो जूनियर कबड्डी लीग 2021 के आयोजक समीर मलिक ने बताया कि ये प्रशिक्षण कैंप नोएडा स्टेडियम में तीन सत्रों में किया जा रहा है। पहले सत्र में 10 सितंबर तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं, दूसरा सत्र 18 से 31 अक्टूबर और तीसरा अंतिम सत्र 15 से 25 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके बाद एक से 31 दिसंबर तक गोवा में प्रो जूनियर कबड्डी लीग 2021 के मैच होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें