फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस: रोडवेज बस को ओवरटेक कर ड्राइवर को डंडे से पीटा, यमुना एक्सप्रेसवे पर कैब चालक ने मचाया तांडव

Fri, 15 Apr 2022 11:27 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

दनकौर में फॉर्मूला वन ट्रैक के सामने कैब चालक ने रोडवेज बस को ओवरटेक कर रुकवा लिया। बस चालक पर साइड नहीं देने का आरोप लगाकर हमला बोल दिया। बस चालक ने विरोध किया तो आरोपियों ने लोहे की रॉड व डंडे से उसकी पिटाई कर दी। 
विज्ञापन
कैब चालक ने रोडवेज बस ड्राइवर को पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दनकौर में साइड नहीं देने से नाराज उबर कैब चालक ने साथी संग मिलकर रोडवेज बस को ओवरटेक कर उसके ड्राइवर की पिटाई कर दी। यमुना एक्सप्रेसवे पर रॉड और डंडो से रोडवेज चालक अलीगढ़ के खैर निवासी लोकेश की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में संज्ञान लेकर कुछ घंटों में ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों की पहचान रबूपुरा के मेहंदीपुर निवासी कैब मालिक रानू और कासिम के रूप में हुई हैं। पुलिस ने उबर कंपनी को भी सूचना देने की बात कही है। 

पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह यात्रियों को लेकर रोडवेज की बस नोएडा से मथुरा जा रही थी। दनकौर स्थित फॉर्मूला वन ट्रैक के सामने कैब सवार चालक ने बस को ओवरटेक कर रुकवा लिया। बस चालक पर साइड नहीं देने का आरोप लगाकर हमला बोल दिया। बस चालक लोकेश ने विरोध किया तो आरोपियों ने लोहे की रॉड व डंडे से उसकी पिटाई कर दी। 
विज्ञापन


रास्ते से जा रहे लोगों ने पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। इनमें से एक व्यक्ति ने नोएडा पुलिस को टैग कर वीडियो ट्वीट कर दिया। सुबह करीब 11:30 बजे ट्वीट पर वीडियो सार्वजनिक होते ही पुलिस आला अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए दनकौर पुलिस की टीम बना दी। जिसके चंद घंटे बाद ही दनकौर पुलिस ने मेहंदीपुर गांव निवासी रानू व कासिम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल कैब भी बरामद कर ली गई है।  
विज्ञापन

ट्विटर पर बृहस्पतिवार सुबह वारदात की जानकारी मिली थी। कार नंबर के आधार पर पुलिस ने टैक्सी सवार दोनों युवकों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। - बृजनंदन राय, एसीपी तृतीय ग्रेटर नोएडा

आरोपी कैब चालक का डीएल निलंबित कराएगी पुलिस : आलोक सिंह
पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने ट्वीट के चार घंटे में ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए स्थानीय पुलिस की सराहना की है। पुलिस कमिश्नर ने कहा है कि आरोपी कैब चालक की ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने के लिए परिवहन विभाग को पत्र लिखा जाएगा। वहीं पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रोडवेज बस लखनऊ आरटीओ कार्यालय में पंजीकृत है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें