फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘महापुरुषों के विचारों से भटकी भाजपा सरकार’ , विधायक के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने ‘लोकतंत्र, संविधान और किसान बचाओ यात्रा’ निकाली

विज्ञापन
'BJP government deviating from the thoughts of great men', Congressmen under the leadership of MLA took out 'Democracy, Constitution and Farmers Save Yatra'
विज्ञापन
नूंह। हरियाणा कांग्रेस विधायक दल के उप नेता और नूंह विधायक चौधरी आफताब अहमद के नेतृत्व में शनिवार को ‘लोकतंत्र, संविधान और किसान बचाओ यात्रा’ निकाली गई। इस दौरान सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा सरकार के खिलाफ और किसानों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए जिला कांग्रेस मुख्यालय से गांधी पार्क नूंह तक पहुंचे। संविधान और लोकतंत्र के समर्थन में भी कांग्रेसियों ने जोरदार नारेबाजी की।
विज्ञापन

विधायक आफताब अहमद ने कहा कि मेवों को देश की रीढ़ की हड्डी की संज्ञा देने वाले और लोकतंत्र व संविधान के सबसे बड़े हिमायती महात्मा गांधी और ‘जय जवान-जय किसान’ का नारा बुलंद करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म दो अक्तूबर को हुआ था। लेकिन, भाजपा सरकार दोनों महापुरुषों के विचारों से भटक गई है, जोकि चिंताजनक है। जब देश का दुर्भाग्यपूर्ण बंटवारा हुआ तो गांधी मेवात आए और यहां के लोगों से यहीं रुकने की अपील की और हर मुमकिन सहयोग का भरोसा दिया। मेवात को गांधी की सरजमीं भी माना जाता है। उन्होंने बिहार के चंपारण में एक भरी जनसभा में कहा था कि अगर मेव जैसी कौम हो तो वो भारत को 24 घंटों में आजाद करा देते।
उन्होंने कहा कि मेवात में कुछ नकारे नेता गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की विचारधारा का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। ये शर्मनाक और चिंताजनक है। जब इतिहास लिखा जाएगा तो ऐसे नेताओं को गैर जिम्मेदारी के लिए जाना जाएगा। बीजेपी लोकतंत्र व संविधान पर हमला कर रही है। किसान साल भर से सड़क पर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन बीजेपी सरकार उनकी बात सुनने के बजाय उन पर लठ बरसा रही है। मेवात के 80 फीसदी लोग किसान हैं, लेकिन फिर भी जनता द्वारा नकारे नेता मेवात में किसानों का पुतला जलाते हैं। कांग्रेस की मांग है कि तुरंत तीनों काले कृषि कानूनों को रद्द किया जाए। उन्होंने कहा कि समाज में हम सबकी जिम्मेदारी है कि गलत के खिलाफ आवाज उठाएं, गलत का बहिष्कार करें और सच्चाई और अच्छाई का साथ दें। सभी प्रण लें कि गोडसे वादी विचारों के पैरोकार नेताओं का बहिष्कार करेंगे और गांधी वादी विचारों का साथ देंगे। वहीं, पीसीसी सदस्य महताब अहमद ने कहा कि किसान को साल भर से प्रताड़ित किया जा रहा है, देश किस तरफ जा रहा है। भारत देश की खूबी ही उसका लोकतंत्र व संविधान है, आज वहीं खूबी खोती जा रही है। इस मौके पर जिला कांग्रेस के किसान सेल अध्यक्ष इब्राहिम इंजीनियर बिसरू, मेवात युवा कांग्रेस व एनएसयूआई के नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें