फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भवन निर्माण करने वाली विदेशी कंपनी से 1.42 करोड़ का कर वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
भवन निर्माण करने वाली विदेशी कंपनी से 1.42 करोड़ का कर वसूला
विज्ञापन

- जीएसटी विभाग की गौतमबुद्ध नगर जोन की टीम ने की कार्रवाई
- बोगस फर्मों के जरिये लिया था 1.39 करोड़ की आईटीसी का लाभ
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। राज्य कर व जीएसटी विभाग की गौतमबुद्ध नगर जोन की टीम ने विदेशी कंपनी से 1.42 करोड़ रुपये का कर वसूला है। यह कंपनी औद्योगिक, फैक्टरी समेत अन्य के भवन बनाने का काम करती है। कंपनी ने बोगस व अस्तित्वहीन फर्मों केे जरिए 1.39 करोड़ की आईटीसी का लाभ लिया था। इसके अलावा कंपनी निजी वाहन खरीद पर भी आईटीसी का लाभ लिया।
विज्ञापन

गौतमबुद्ध नगर जोन के जीएसटी विभाग की अपर आयुक्त आईएएस चांदनी सिंह के निर्देश पर विशेष अनुसंधान शाखा के अपर आयुक्त ग्रेड-2 विवेक आर्य के निर्देशन में टीम ने विदेशी कंपनी के कर संबंधी दस्तावेजों की जांच तीन मई को देर रात की। जांच में पता चला कि वर्क कॉन्ट्रेक्टर के रूप में काम करने वाली विदेशी कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2020-21 में 7.74 करोड़ रुपये की इन वर्ड सप्लाई अस्तित्वहीन/बोगस फर्मो से घोषित करते हुए 1.39 करोड़ रुपये की आईटीसी का लाभ लिया। इसके अलावा यह भी पता चला कि फर्म ने खरीद के पर्चे में घोषित आईटीसी के सापेक्ष 72.67 लाख रुपये की आईटीसी का लाभ अपने मासिक नक्शों में ज्यादा लिया है। इसके अलावा फर्म ने गैर कानूनी ढंग से निजी सवारी वाहन की खरीद घोषित करते हुए 3.62 लाख रुपये की भी आईटीसी क्लेम की। इसके चलते फर्म से 1.42 करोड़ रुपये कर वसूला गया। जांच टीम में आशीष शुक्ल, सहायक आयुक्त तारा चन्द्र, राज्य कर अधिकारी विनोद कुमार मिश्र, प्रतीक गुप्ता एवं वरिष्ठ सहायक श्री गोविन्द कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें