फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राधिकरण ने एटीएस का अनसोल्ड पेंट हाउस किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। प्राधिकरण ने सेक्टर-104 में एटीएस बिल्डर की ओर से कॉमन एरिया और इंटरेस्ट फ्री मेंटेनेंस सिक्योरिटी चार्ज (आईएफएमएस) का भुगतान अपार्टमेंट ऑनर एसोसिएशन (एओए) को नहीं करने पर शुक्रवार को अनसोल्ड पेंट हाउस सील कर दिया। इसके अलावा सेक्टर-34 और 74 में सुपरटेक केपटाउन सोसाइटी में बिल्डर की ओर से कॉमन एरिया व आईएफएमएस की धनराशि का भुगतान एओए को नहीं किया जा रहा है। सीईओ रितु माहेश्वरी ने बिल्डर पर तत्काल कार्रवाई करते हुए अनसोल्ड इंवेंट्री को सील करने और बिल्डर की ओर से किए जा रहे निर्माण कार्यों को रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

दरअसल, सीईओ की ओर से ग्रुप हाउसिंग परियोजनाओं में महागुन, प्रतीक, आरजी रेजीडेंसी, एटीएस, सुपरटेक, सनशाइन, परफेक्ट प्रोपबिल्ड में बिल्डर-खरीदार मामले में एओए की समस्याओं के संबंध में समीक्षा बैठक की गई। इसमें बताया गया कि एटीएस ने आईएफएमएस के एक करोड़ रुपये देय राशि के सापेक्ष 30 सितंबर को 25 लाख रुपये का भुगतान कर दिया है। बाकी पैसे देने के लिए कार्ययोजना दी जाएगी। प्रतीक ग्रुप की ओर से सेक्टर-107 में कॉमन एरिया का हस्तांतरण 30 सितंबर को किया गया।
वहीं, आईएफएमएस फंड में एक करोड़ का चेक दिया गया। बाकी पैसे के लिए कार्ययोजना दी जाएगी। इसके अलावा सेक्टर-45 में आईएफएमएस फंड की सात किश्तों में से तीन का भुगतान कर दिया गया है। 50 लाख रुपये की किश्त देने को सूचित किया गया है। महागुन सेक्टर-78 के मामले में स्थलीय निरीक्षण के बाद 10 अक्तूबर तक आख्या देनी है। सेक्टर-78 सनशाइन के मामले में भी कोर्ट में मामला होने की बात कही गई। हालांकि, बिल्डर की ओर से सोसाइटी हैंडओवर के लिए तैयार होने की बात कही गई। इस मामले में एओए को लिखित में अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें