फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विन टावर मामले में सीजेएम कोर्ट पहुंचा प्राधिकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट मामले में प्राधिकरण ने 24 आरोपी अधिकारियों के खिलाफ चीफ जुडिशियल मजिस्ट्रेट (सीजेएम) कोर्ट में परिवाद दाखिल कर दिया है। इसमें बिल्डर से जुड़े चार लोग, दो वास्तुविदों के अलावा सुपरटेक कंपनी का नाम भी शामिल है। अब कोर्ट से मंजूरी मिलने के बाद सुनवाई का काम शुरू होगा।
विज्ञापन

प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट की ओर से ट्विन टावर मामले में दिए गए फैसले में प्राधिकरण और बिल्डर के बीच गठजोड़ की बात सामने आई थी। इसके बाद यूपी सरकार ने संज्ञान लेते हुए एसआईटी जांच के आदेश दिए थे। जांच में उक्त नाम सामने आए थे। दो अधिकारियों की मृत्यु हो चुकी है। एसआईटी जांच की रिपोर्ट के आधार पर शासन ने मामले में विजिलेंस जांच के आदेश दिए हैं। इसके अलावा कोर्ट में आरोपियों के खिलाफ परिवाद दायर करने के आदेश दिए थे।
सूत्रों के मुताबिक, अब एसआईटी की रिपोर्ट में चिह्नित किए अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए प्राधिकरण सीजेएम कोर्ट पहुंचा है। इसमें तत्कालीन सीईओ मोहिंदर सिंह, एसके द्विवेदी समेत अन्य लोग शामिल हैं। प्राधिकरण की ओर से अलग-अलग नियमों के उल्लंघन समेत अन्य मामलों में कोर्ट से सुनवाई की अपील की गई है। कोर्ट इसे मंजूर कर लेता है तो सभी आरोपियों के खिलाफ तय की गई धाराओं में सुनवाई होगी। इसमें सभी आरोपी भी अपना पक्ष रखेंगे। साथ ही, प्राधिकरण भी अपना पक्ष रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें