फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पंद्रह हजार करोड़ के जीएसटी फ्रॉड में दो आरोपियों के खिलाफ कुर्की के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
- अब तक 30 आरोपियों को पुलिस कर चुकी है गिरफ्तार, छह से अधिक की हो चुकी है कुर्की
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। कबीब 15 हजार करोड़ के जीएसटी जालसाजी मामले में कोर्ट ने दो फरार आरोपियों के खिलाफ कुर्की के आदेश दिए हैं। पुलिस सिरसा हरियाणा निवासी दीपक सिंघल और अंशुल गोयल की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई करेगी। वहीं इस मामले में अभी फरार चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

नोएडा पुलिस ने जून 2023 में तीन हजार से अधिक फर्जी फर्म बनाकर 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक के जीएसटी फर्जीवाड़े का खुलासा किया था। इस मामले पुलिस 30 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि अनधिकृत गतिविधियों को रोकने के लिए 5 आरोपियों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किए गए थे। अभी तक 300 से अधिक फर्मों का भौतिक सत्यापन किया है। यह सभी शेल कंपनियां थीं। मामले की जांच के लिए एसआईटी बनाई गई है। एसआईटी करीब 2600 फर्मों के खाते में 4 हजार करोड़ का इनपुट टैक्स क्रेडिट फ्रीज करा चुकी है। पुलिस जांच में यह बात स्पष्ट हुई है कि जालसाजों ने आम लोगों के आधार नंबर व अन्य जानकारी चुराकर फर्जी जीएसटी फर्म बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें