फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मंदिरों में आज से होगा जयघोष, घर-घर होगी घट स्थापना

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिरों में आज से होगा जयघोष, घर-घर होगी घट स्थापना
विज्ञापन

कलश की स्थापना के लिए देर रात तक बाजारों में खरीदारी करते नजर आए लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। चैत्र नवरात्र की शुरुआत आज यानी मंगलवार से होगी। आज मां दुर्गा के पहले स्वरूप शैलपुत्री की पूजा अर्चना की जाएगी। शहर के मंदिरों में सुबह से ही मातारानी की पूजा अर्चना के लिए भीड़ रहेगी। मां शैलपुत्री की पूजा अराधना कर लोग घर-परिवार के लिए सुख, समृद्धि की कामना करेंगे। देवी पूजन के पर्व नवरात्र को लेकर शहर में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मंदिरों में सफाई व साज-सज्जा के पूरे प्रबंध है, वहीं शहरवासी घरों में कलश की स्थापना के लिए सोमवार को ही खरीदारी करते नजर आए। शहर के बाजारों में देर रात तक लोगों ने खजूर, नारियल, चुनरी, फल, कलश, आरती थाल, धूप आदि पूजा सामग्री की खरीदारी की।
वहीं, कीर्तन भजन, भंडारे, सप्तशती पाठ आदि के लिए भी जगह-जगह तैयारियां की गई हैं। शहर के सभी प्रमुख मंदिरों जैसे सेक्टर-19 सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर-20 हनुमान मंदिर, सेक्टर-2 लाल मंदिर, सेक्टर-100 वोडा महादेव, सेक्टर-45 शिव शक्ति मंदिर, सेक्टर-56 स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर आदि स्थानों पर सुबह से लगने वाली भक्तों की कतारों और दर्शन करने के लिए प्रबंध किए गए है। सेक्टर-19 सनातन धर्म मंदिर के पंडित वीरेंद्र नंदा ने बताया कि हर साल नवरात्र पर यहां हजारों भक्त दर्शन के लिए आते हैं, जिसे देखते हुए सुरक्षा व लाइन आदि की व्यवस्थाओं पर खास ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ दिन मंदिराें में होगा हवन पूजन

नवरात्र के पूरे नौ दिन पूजन अर्चन, हवन, भंडारे, सप्तशती पाठ आदि विशेष आयोजन चलते रहते हैं, जिसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सेक्टर-100 बोडा महादेव मंदिर के पुजारियों के अनुसार, यह शहर के सबसे प्राचीनतम मंदिरों में से एक है। ऐसे में हर साल नवरात्र पर बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं। नौ दिन सप्तशती पाठ, हवन आदि आयोजनों के पूरे प्रबंध किए गए है। इसके साथ ही शहर के अन्य मंदिरों और सेक्टरों, सोसाइटियों में भी सामूहिक रूप से देवी पूजा के लिए तैयारियां की गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें