फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण मुुक्त होगा एशिया का सबसे बड़ा नोएडा एयरपोर्ट

विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। संवाद - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को नोएडा एयरपोर्ट के 25 नवंबर को होने वाले शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने जेवर पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह देश ही नहीं, बल्कि एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा। यह देश का पहला प्रदूषण मुक्त एयरपोर्ट होगा। उन्होंने जनप्रतिनिधियों के अलावा अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की ओर सभी को कार्यक्रम सफल बनाने के लिए पूरा जोर लगाने को कहा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने प्रेसवार्ता में कहा कि एयरपोर्ट गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, हापुड़ और एनसीआर के क्षेत्रों के लिए भी महत्वपूर्ण अवसर लेकर आ रहा है। 30 से 35 वर्षों से यह मांग हो रही थी कि यहां एयरपोर्ट आएगा या अन्य कोई संभावनाएं बनेंगी, लेकिन इसे वास्तविक धरातल पर लाने के लिए इच्छा शक्ति का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा था। प्रदेश सरकार ने 2017 में आने के बाद यह निर्णय लिया कि जेवर क्षेत्र में एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का निर्माण करेंगे। एयरपोर्ट के पहले चरण में दस हजार करोड़ का निवेश होगा। पूरा एयरपोर्ट बनाने के दौरान करीब 35 हजार करोड़ का निवेश होगा। इससे पहले चरण में करीब एक लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके अलावा ढेर सारी रोजगार की संभावनाएं बनेंगी। इसमें मेंटेनेंस, रिपेयर, ओवरहालिंग सेंटर के साथ ही अन्य सुविधाएं मिलेंगी।
प्रदेश का होगा पांचवां इंटरनेशनल एयरपोर्ट
सीएम ने कहा कि 2024 में जब एयरपोर्ट क्रियाशील हो जाएगा तो यह प्रदेश का पांचवां इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा। लखनऊ और वाराणसी में पहले से ही इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। इसके अलावा पीएम ने कुशीनगर में एक एयरपोर्ट का शुभारंभ किया है। अयोध्या में एक एयरपोर्ट का निर्माण पहले से ही हो रहा है।
विज्ञापन

फिल्म सिटी में भी होगा बड़ा निवेश
सीएम ने कहा कि एयरपोर्ट व्यापक संभावनाओं के साथ विकास और युवाओं के रोजगार की संभावनाओं के साथ आगे बढ़ रहा है। फिल्म सिटी के निर्माण की कार्यवाही भी अंतिम चरण में है और इसमें भी बहुत बड़े निवेश की संभावना है। एयरपोर्ट के साथ ही उन्होंने अलीगढ़ की डिफेंस मैन्यूफैक्चरिंग की बात की। साथ ही, यमुना में मेडिकल डिवाइस पार्क और इलेक्ट्रॉनिक सिटी स्थापित होने की बात भी कही।
प्रदेश के विकास की भी चर्चा की
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के बड़े काम हो रहे हैं। ईस्टर्न और वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, मल्टी मॉडल हब, एक्सप्रेसवे का जाल फैल रहा है। पूूर्वांचल एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे के अलावा गोरखपुर और बलिया लिंक एक्सप्रेसवे पर काम चल रहा है। इंटर स्टेट लिंक पर भी काम चल रहा है। इसमें कई राज्यों को जोड़ने की योजना है। प्रदेश में एयर कनेक्टिविटी को भी बढ़ाया गया है। 2017 तक यहां केवल दो एयरपोर्ट क्रियाशील थे। अभी 9 एयरपोर्ट क्रियाशील हैं। उस दौरान केवल 25 स्थानों से प्रदेश के लोग जुड़े थे, लेकिन आज प्रदेश के लोग 80 से ज्यादा स्थानों से एयर कनेक्टिविटी से जुड़ चुके हैं। 11 एयरपोर्ट पर वर्तमान में काम कर रहे हैं जो नए क्षेत्रों में बन रहे हैं। जहां कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है। विंध्य क्षेत्र, सोनभद्र, चित्रकूट, ललितपुर, आजमगढ़, श्रावस्ती, अलीगढ़, सहारनपुर, मेरठ, मुरादाबाद में नए एयरपोर्ट के निर्माण का कार्य अंतिम चरणों में है। उन सभी क्षेत्रों को लिया जा रहा है। जहां लोग एयर कनेक्टिविटी के बारे में सोच भी नहीं सकता है।
....कुुल लोग अक्ल के पैदल हैं
उत्तर प्रदेश में अभी यह समस्या आई है कि अक्ल से पैदल कुछ लोग ऐसे हो चुके हैं, जो किसी भी प्रोजेक्ट के साथ लोकार्पण की बात आती है तो कहते हैं कि हमने भी इसे करने के लिए सोचा था। मुुझे लगता है कि उनको यह बताना चाहिए कि किसी भी प्रोजेक्ट का काम कब शुरू हुआ और भाजपा सरकार ने कितने काम किए हैं।
विज्ञापन

- योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें